ननि: ई-अटेंडेंस को हल्के में ले रहे 9 कर्मचारी सस्पेंड


 सभी कर्मचारी नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें:निगमायुक्त

जबलपुर। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनिवार्य की गई ई-हाजिरी को हल्के में लेने वाले नगर निगम के नौ कर्मचारियों को सस्पेंशन थमा दिया गया। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अन्य कर्मचारियों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की हिदायत दी है। जानकारी के अनुसार, ई-अटेंडेन्स की समीक्षा में निगमायुक्त ने पाया कि 32 कर्मचारी लंबे समय से अनुपस्थित हैं, जिसकी शिनाख्ती के लिए सभी 32 कर्मचारियों को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पत्र जारी किये गए थे, जिनमें से 23 कर्मचारी आज निगमायुक्त के समक्ष उपस्थित हो गए पर अपनी उपस्थिति दर्ज 9 कर्मचारी अनुपस्थित ही रहे।पाए गये। जांच में खुलासा हुआ कि  ये 9 कर्मचारी सालों से अनुपस्थित हैं। इसके बाद इन्हें निलंबित किया गया।

-इन पर गिरी है गाज

एन रोसईया गौरविया, बबलू मंगल, रसोल मस्तान, सुरेश सक्तेल, नारायण प्रसाद सेन, संजू कुलस्ते, मिथलेश गौतम, मुकेश दुबे एवं दिवाकर भदकारिया, इन पर कार्रवाई की गई है।  इन सभी के विरूद्ध विभागीय जॉंच संस्थापित की गयी है। विभागीय जॉंच के दौरान संतोषजनक जबाव नहीं पाये जाने पर इन सभी को सेवा से बर्खास्त किया जायेगा। कर्मचारियों की शिनाख्ती सहायक आयुक्त स्थापना श्रीमती शिवांगी महाजन व स्थापना अधीक्षक संजय पटैल द्वारा की गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post