khabar abhi tak

ट्रेन से कटे 8 श्रद्धालु, कार्तिक स्नान के लिए गंगा घाट जाते समय हादसा, कई गंभीर

 
मिर्जापुर.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कालका एक्सप्रेस ट्रेन से 7-8 श्रद्धालु कट गए। इसमें कई की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मारे गए ज्यादातर श्रद्धालु वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा स्थान के लिए जा रहे थे। हादसा बुधवार 5 नवम्बर की सुबह साढ़े नौ बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर हुआ।

बताया जा रहा है कि चोपन से आने वाली पैसेंजर प्लेटफॉर्म 4 पर आई थी। यहां से श्रद्धालु उतरकर ट्रैक पार करने लगे। प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर जैसे ही पार करके ट्रैक पर उतरे। इसी दौरान कालका एक्सप्रेस ट्रैक से गुजरी। उसका स्टॉपेज नहीं था। श्रद्धालु भाग पाते उसके पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए। शवों के चीथड़े उड़ गए। हालांकि, रेलवे ने अभी मौत के आंकड़ों को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी। पुलिस शवों को टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak