khabar abhi tak

शेयर मार्केट में जबर्दस्त तेजी : सेंसेक्स में 750 अंक, निफ्टी भी 200 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा

मुंबई. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 12 नवंबर को सेंसेक्स 750 अंक चढ़कर 84,600 के पार कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है। ये 25,900 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी आईटी और बैंकिंग शेयरों में है।

मार्केट में ये हैं तेजी के  कारण

- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 11 नवंबर को कहा कि अमेरिका और भारत ट्रेड डील के काफी करीब हैं। इससे आर्थिक और सुरक्षा संबंध मजबूत होंगे, निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा है।

-अमेरिकी सीनेट ने संघीय फंडिंग बहाल करने वाला बिल पास कर दिया, जिससे अमेरिका के इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन का अंत होने की राह खुलेगी। इससे देरी से आने वाले आर्थिक डेटा (जैसे नॉन-फार्म पेरोल) पर स्पष्टता मिलेगी और फेडरल रिजर्व की नीति पर दिशा मिलेगी।

दिसंबर में फेड द्वारा एक और दर कटौती की संभावना है। फेड गवर्नर स्टीफन मिरान ने कहा कि 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो सकती है। क्योंकि महंगाई कम हो रही है और बेरोजगारी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

मंगलवार को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर बंद हुआ था

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 11 नवंबर को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, ये 25,695 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बाजार में गिरावट थी। फिर, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी 200 अंक रिकवर हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर्स ऊपर बंद हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak