आरोपी अब भी फरार, 20 हजार का इनाम-
पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान पिता सहाबुद्दीन 23 वर्ष है, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। लेकिन वह अब तक हाथ नहीं लगा है। लोगों ने स्पष्ट कहा हमें इनाम नहीं, न्याय चाहिए। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मामले में पुलिस पर दबाव बढ़ता जा रहा है। जनता की एक ही मांग है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।श्
खून से लथपथ जंगल से लौटी-
परिजनों ने बताया कि आरोपी एक क्रेशर में काम करता था। लोगों ने बताया कि आते-जाते बच्चों को टॉफी बांटना उसकी आदत में शामिल था। शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे बच्ची की मां ने पड़ोस में उसे टमाटर देने के लिए कहा। मासूम टमाटर देने चली गई। जब काफी देर तक नहीं लौटी तो मां ने बाहर निकल कर देखा। वह रोते हुए जंगल की ओर से आ रही थी। उसके कपड़े खून से लथपथ थे। उसने बताया कि सलमान उसे जबरन ले गया। मुंह दबाया इतना कहने के बाद वह बेहोश हो गई।
थाना में प्रभारी नहीं मिले, अस्पताल में डाक्टर नहीं थे-
परिजनों का कहना था कि बेहोशी की हालत में बच्ची को लेकर थाना पहुंचे, लेकिन टीआई नहीं थे। वे जब आए तो पहले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औबेदुल्लागंज इलाज के लिए ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि यहां कोई भी डॉक्टर उपस्थित नहीं था। लगभग एक से डेढ़ घंटा में वही परेशान होते रहे। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता आए। उन्होंने निजी वाहन से एम्स ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ले रहे मासूम के स्वास्थ्य का अपडेट-
बताया गया है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पीडि़त बच्ची के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी ले रहे हैं। बच्ची के स्वास्थ्य में अब सुधार है। वह आईसीयू से बाहर आ गई है। डॉक्टर्स मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिले के डॉक्टर्स की टीम भी एम्स भोपाल में उपस्थित है।