khabar abhi tak

शेयर मार्केट में तेज गिरावट के बीच निचले स्तर से 600 अंक उछला, तेजी के साथ हुआ बंद

मुंबई. सप्ताह के अंतिम दिन आज शुक्रवार की सुबह शेयर बाजार गिरावट पर खुला था, लेकिन कारोबार बंद होने पर शेयर बाजार ग्रीन जोन में आ गया. कल के बंद भाव की तुलना में आज निफ्टी 30 अंक चढ़कर 25,910 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 84 अंक चढ़कर 84,562.78 पर बंद हुआ. निफ्टी बैंक 135 अंक चढ़कर 58517 स्तर पर बंद हुआ.

वहीं आज के निचले स्तर से सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा चढ़ा, जबकि निफ्टी 170 अंक से ज्यादा रिकवरी की. हालांकि बीएसई मिडकैप और स्मॉल कैप में मिलाजुला असर दिखाई दिया. बीएसई टॉप 30 शेयरों की बात करें तो इंफोसिस के शेयरों में 2.58 फीसदी की गिरावट रही और जोमैटो के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी रही. 30 में से 10 शेयर लाल निशान और 20 शेयर हरे निशान पर बंद हुए. आईटी, ऑटो और मेटल जैसे सेक्?टर्स दबाव में बंद हुए. बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर में अच्छी तेजी रही.

इसलिए शेयर बाजार में इतनी तेज

शेयर बाजर बाजार में इस तेजी का बड़ा कारण बिहार चुनाव परिणाम रहा है, जिसमें एनडीए की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार की एक बार फिर बिहार में सरकार बनने जा रही है. अगर ये चुनाव परिणाम इसके उलट आते तो शेयर बाजार इसे राजनीतिक अस्थिरता समझता, जिससे मार्केट में दबाव बढ़ सकता था. लेकिन  एनडी के शानदार प्रदर्शन से शेयर बाजार भी हराभरा नजर आया.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak