जमीन कारोबारी आत्महत्या मामला, भाजपा नेता अमजद पठान का घर जमींदोज, परिजन बोले, 54 लाख रुपए मांगने पर कर रहा था प्रताडि़त

मंदसौर। एमपी के मंदसौर में प्रापर्टी डीलर मनीष व्यास के आत्महत्या मामले में जिला प्रशासन ने भाजपा नेता अमजद पठान के आलीशान मकान को जमींदोज कर दिया।  परिजनों सहित हिन्दू संगठनों का आरोप था कि अमजद पठन से प्रताडि़त होकर प्रापर्टी डीलर ने आत्महत्या की है। यहां तक कि लोगों सुवासरा चौपाटी के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अमजद ने सरकारी भूमि पर अवैध मकान और बंगला बनाया है। प्रदर्शनकारियों की मांग पर प्रशासन ने अमजद के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया।

                                बताया गया है कि प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास ने आत्महत्या की थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अमजद पर 54 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। कहा कि इनके जुल्मों से मैं तंग आ गया हूं। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। वहीं मामला सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अमजद पठान को पार्टी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद परिजनों सहित हिन्दू संगठनों ने शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। यहां तक कि इस बीच स्थानीय विधायक हरदीप सिंह डंग ने भी पेट्रोल पंप के पास नारेबाजी करते प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया। इसके बाद प्रशासन ने जेसीबी चलाकर चोमेला मार्ग पर पठान का अवैध मकान तोडऩा शुरू किया।  प्रदर्शनकारी अब 54 लाख रुपए मनीष के परिवार को दिलाने और अमजद को भाजपा से निष्कासित करने की मांग पर अड़े हैं। 

अमजद पठान की अवैध संपत्ति जब्त हो-

इस मामले में जनप्रतिनिधियों सहित अन्य लोगों का कहना था कि अमजद पठान हुआ परिवार में काफी अवैध संपत्ति अर्जित की है। उसको राजसात किया जाए जिन-जिन लोगों को प्रताडि़त किया है उन्हें न्याय दिया जाए। 

दो साल से चल रहा था रुपयों का लेनदेन-

प्रॉपर्टी डीलर मनीष ब्यास के बेटे भूलेश्वर, भतीजे दीपक व्यास और मृतक मनीष के पिता बंसीलाल व्यास ने बताया कि अमजद पठान और उसके परिवार से उनका दो साल से पैसों का लेन-देन चल रहा था। अमजद ने कोई खेत दिलाने की बात कहकर रुपए लिए थे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post