khabar abhi tak

रेलवे के प्वाइंट्समैन कर्मचारियों को 2800 ग्रेड पे की बड़ी सौगात

 



NFIR–WCRMS के प्रयास लाए रंग, मंत्रालय ने मांग पर लगाई मुहर

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) और NFIR के लगातार प्रयास आखिरकार सफल हुए हैं। लंबे समय से प्वाइंट्समैन कैडर के रेल कर्मचारियों को सिर्फ 1800 और 1900 ग्रेड पे ही मिल रहा था। किसी प्रकार का A, B, C प्रमोशनल कैडर न होने की वजह से हजारों कर्मचारियों को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि करियर प्रगति भी ठप पड़ी थी। संघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार,कर्मचारी वर्षों से ग्रेड पे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। अब रेल मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार करते हुए प्वाइंट्समैन कैडर को 2400 ग्रेड पे से बढ़ाकर 2800 ग्रेड पे प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

वर्षों पुरानी लड़ाई... NFIR और WCRMS की सक्रियता से मिली मंज़िल

NFIR के महामंत्री छगनलाल यादव और WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा ने इस मुद्दे को लगातार केंद्रीय स्तर पर उठाया। पीएनएम बैठकों से लेकर विभिन्न चर्चाओं तक, इसे शीर्ष अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा गया। कई दौर की वार्ताओं और तकनीकी बहसों के बाद आखिरकार रेलवे बोर्ड ने इस मांग को उचित पाया और फाइल को मंत्रालय भेज दिया। WCRMS मीडिया प्रभारी सीताराम यादव ने बताया कि अंतिम चरण की बैठक में NFIR के महासचिव एम. राघवेया और टीम ने मंत्रालय को विस्तृत तर्क दिए, जिसके परिणामस्वरूप निर्णय को मंजूरी मिली। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं कि प्वाइंट्समैन को अब 2800 ग्रेड पे दिया जाएगा, जिससे उनकी आय और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।

हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,संघ ने जताया आभार

संघ का मानना है कि इस निर्णय से प्वाइंट्समैन कर्मचारियों के मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। वर्षों से स्थिर पड़े कैडर को अब नई गति मिलेगी और कर्मचारियों को उचित आर्थिक मान मिलेगा।
WCRMS के मंडल अध्यक्ष एसएन श्रीवास्तव, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संदीप श्रीवास्तव, महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता संजय यादव, रोशन जायसवाल, संतोष त्रिवेदी, आर.एस. सिंह, भूपत सिंह, और अन्य पदाधिकारियों ने NFIR–WCRMS की टीम का आभार व्यक्त किया।संघ ने कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के भविष्य को संवारने वाला है और संगठन लंबे समय से अटके मुद्दों को हल कराने के लिए इसी तरह काम करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak