khabar abhi tak

कोल्ड्रिफ कफ सिरप मामले में अब सन फार्मा का MR गिरफ्तार,दवा में कमीशन लेने का आरोप,

 

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप मामले में पुलिस ने सन फार्मा कंपनी के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ( MR) सतीश वर्मा को गिरफ्तार किया गया। सतीश को उनके परासिया स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। सतीश पर दवाई में कमीशन लेने के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है।

                                    इस मामले की जांच अब एसआईटी की टीम द्वारा की जाएगी। जांच के दौरान सन फार्मा कंपनी व एमआर द्वारा डॉक्टरों को दिए जाने वाले कमीशन, दवाई वितरण का पता लगाया जाएगा। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि किन.किन डॉक्टरों को कमीशन दिया गया और उन्होंने इस कंपनी की दवाइयां मरीजों को लिखीं। इससे पहले पुलिस ने अपना फार्मा नाम की मेडिकल एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया था, जो जहरीला कफ सिरप कोल्ड्रिफ को छिंदवाड़ा बुलाकर सप्लाई करता था। वहीं डॉक्टरों की भूमिका की भी जांच चल रही है। छिंदवाड़ा पुलिस इस पूरे मामले की परतें एक-एक कर खोल रही है। कंपनी के मालिक, डॉक्टर और अब मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सतीश वर्मा की गिरफ्तारी के बाद अब यह पता लगाया जाएगा कि कमीशन की लालच में किन-किन डॉक्टरों ने इन दवाइयों को मरीजों को लिखकर दिया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak