khabar abhi tak

कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में ED की एंट्री, श्रीसन फार्मा के 7 ठिकानों पर छापेमारी

चेन्नई. कोल्ड्रिफ कफ सिरप से कई बच्चों की मौत के मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीसन फार्मा के चेन्नई स्थित ठिकानों और तमिलनाडु ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई है। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई है, उनमें तमिलनाडु औषधि नियंत्रण कार्यालय (ड्रग कंट्रोल विभाग) के शीर्ष अधिकारियों के आवास भी शामिल हैं। 

कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने की वजह से मध्य प्रदेश में हाल के दिनों में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। मौत होने की वजह किडनी खराब होना रहा। श्रीसन फार्मा कंपनी द्वारा ही कोल्ड्रिफ कफ सिरप का उत्पादन किया जाता है। इस मामले में कंपनी के मालिक 73 वर्षीय जी रंगनाथन को भी गिरफ्तार किया गया। 

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपनी जांच में कंपनी और तमिलनाडु खाद्य एवं औषधि प्रशासन (टीएनएफडीए) दोनों मानकों में कई उल्लंघनों का खुलासा किया। जिसमें खराब बुनियादी ढांचा और बार-बार सुरक्षा चूक के बावजूद श्रीसन फार्मा का लाइसेंस जारी रहा था। साथ ही कंपनी को 2011 में लाइसेंस मिलने के बाद से ही लगातार काम करने की अनुमति मिली हुई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak