khabar abhi tak

CJI गवई पर सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील चिल्लाया-सनातन का अपमान नहीं सहेंगे

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार 6 अक्टूबर को सीजेआई की कोर्ट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक वकील ने सोमवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बी.आर. गवई पर हमला करने की कोशिश की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वकील ने बहस के दौरान मंच के पास जाकर जूता निकालकर फेंकने की कोशिश की, लेकिन समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक लिया है. वकील का नाम राकेश किशोर बताया गया है.

सुरक्षाकर्मियों ने वकील को कोर्ट से बाहर किया, इस दौरान वह चिल्लाया कि सनातन का अपमान नहीं सहेंगे. सीजेआई गवई ने पूरी घटना के दौरान शांति बनाए रखी और कहा, हम इससे विचलित नहीं होते, आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें. जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. नई दिल्ली जिले के डीसीपी और सुप्रीम कोर्ट के डीसीपी भी मौके पर हैं मौजूद.

भगवान विष्णु की मूर्ति पर टिप्पणी से नाराज

माना जा रहा है कि यह घटना खजुराहो में भगवान विष्णु की क्षतिग्रस्त मूर्ति से जुड़े एक पुराने मामले में सीजेआई की टिप्पणी को लेकर हुई है, टिप्पणी का कई हिंदूवादी संगठनों ने विरोध किया था. हालांकि सुरक्षा कर्मी ऐसी घटना से इंकार करते हुए बस इतना कह रहे हैं कि एक आदमी कोर्ट में शोर मचा रहा था. उसे निकाल दिया गया है.

मै सभी धर्मों का सम्मान करता हूं

मुख्य न्यायाधीश ने विवाद बढऩे के बाद कहा था कि उनकी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. गवई ने कहा, किसी ने मुझे बताया कि मेरे द्वारा की गई टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर एक खास तरीके से पेश किया गया हैज् मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak