khabar abhi tak

पुलिस से बचने डिवाइडर से टकराई कार, भाग निकला हत्या का आरोपी

 

रीवा। रीवा में एक काली फॉर्च्यूनर कार चिरहुला कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस द्वारा फरार आरोपी सुमित सिंह का पीछा किया जा रहा था, लेकिन लेकिन वह बचने के लिए तेज गति से भागा और कार डिवाइडर से टकराकर भाग निकला, पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। 

                           पुलिस अधिकारियों की माने तो आरोपी सुमित सिंह पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है और जमानत पर बाहर है। बताया गया कि दशहरे के दिन भी सुमित सिंह ने तेज रफ्तार में पुलिस से बचने के लिए शहर की सड़कों पर तेज ड्राइविंग की थी। उस समय भी पुलिस ने पीछा किया था, लेकिन वह फरार हो गया था। बीती रात फिर वही घटना दोहराई गई। सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक काली फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार में लोगों की जान जोखिम में डालते हुए घूम रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन चालक बेकाबू गति में भाग निकला। कुछ देर बाद चिरहुला मंदिर के पास गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में मिली। आरोपी सुमित सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। वह पूर्व में भी हत्या का आरोपी रहा है। फिलहाल पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak