khabar abhi tak

सेहत की नियमित जांच जरूरी ताकि बीमारियां बड़ी न हों


मप्र  महिला विद्युत मंडल में हुई थायराइड की  जांच 

जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत महिला मंडल के तत्वावधान में महिलाओं के लिए थायरायड जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी एवं पालना घर प्रभारी श्रीमती भारती वर्मा की पहल पर एवं मैकलियोड्स फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के राजेन्द्र कुमार तिवारी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम बालक मंदिर शाला, रामपुर एवं पालना घर परिसर में संपन्न हुआ। इस निःशुल्क थायराइड जांच शिविर में 50 से अधिक महिला मंडल सदस्याओं शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। महिला मंडल की अध्यक्ष  डॉ. श्रीमती अंजना तिवारी ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि समय पर निदान से अनेक रोगों की रोकथाम संभव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak