khabar abhi tak

बिहार में एमपी के सीएम मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री शिवराज होगे भाजपा के स्टार प्रचारक, कांग्रेस के कैम्पेनर्स में दिग्विजय-जीतू

भोपाल। बिहार चुराव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में एममपी के सीएम डॉ मोहन यादव व केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को शामिल किया गया है। बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में 6 व 11 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी। वहीं पहले चरण के प्रचार के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची में एमपी के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को ही स्टार कैम्पेनर बनाया गया है।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारक- 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह व शिवराज सिंह चौहान,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बिहार चुनाव में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भोजपुरी एक्टर के भी नाम हैं जिनमें पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन व दिनेश लाल यादव निरहुआ शामिल हैं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में स्मृति ईरानी, केशव प्रसाद मौर्य, सीआर पाटिल, दिलीप कुमार जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रेनू देवी, प्रेम कुमार, नित्यानन्द राय, राधा मोहन सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति व सतीश चंद्र दुबे राज भूषण चौधरी, अश्विनी कुमार चौबे, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, विनोद तावड़े, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप कुमार सिंह, गोपालजी ठाकुर और जनक राम भी बिहार में प्रचार करेंगे।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक-

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी, अशोक गहलोत,केसी वेणुगोपाल जैसी दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, एमपी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, कृष्णा अल्लावरू, सुखविंदर सुक्खू, सचिन पायलट,रणदीप सिंह सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन, चरणजीत सिंह चन्नी, गौरव गोगोई, तारिक अनवर, मोहम्मद जावेद व अखिलेश प्रसाद सिंह के नाम भी सूची में शामिल है। इसके अलावा पप्पू यादव और उनकी पत्नी रंजीत रंजन, मनोज राम, अल्का लांबा, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ़ी, शकील अहमद, जीतू पटवारी, सुखदेव भगत, राजेश कुमार राम, शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अजय राय, जिग्नेश मेवाणी,अनिल जयहिंद, राजेंद्र पाल गौतम, फुरकान अंसारी, उदय भानु चिब और सुबोध कांत सहाय शामिल हैं।

मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के बीच-

बिहार में एनडीए व महागठबंधन के बीच मुख्य चुनावी मुकाबला है। एनडीए में भाजपा-जदयू 101-101 सीटों पर, लोजपा (रामविलास) 29 व आरएलएम व हम 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इसके तहत भाजपा ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं।

6 व 11 नवंबर को मतदान. मतगणना 14 नवंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak