भाजपा के पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग,

 

कटनी। एमपी के कटनी स्थित कैमोर नगर में आज दोपहर 12 बजे के लगभग मोटरसाइकल से आए नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा के पिछड़ वर्ग मंडल के अध्यक्ष नीलेश रजक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने नीलेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने भी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 
                                    पुलिस अधिकारियों के अनुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक आज दोपहर 12 बजे के लगभग मोटर साइकल से बाजार जाने के लिए निकले। जब वे बैंक ऑफ बड़ोदा के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान बाइक से आए नीलेश पर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगते ही नीलेश बाइक सहित गिर गए। इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए तो देखा कि नीलेश खून से लथपथ हालत में पड़े है। पुलिस को खबर देते हुए घायल नीलेश को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद नीलेश को मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों को पकडऩे संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है। वहीं घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता नीलेश रजक के परिजनों ने शव का पीएम करने से इनकार कर दिया। वह कैमोर अस्पताल के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। 

18 साल से भाजपा से जुड़े थे नीलेश रजक-

नीलेश रजक पिछले 18 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे। 2023-24 में उन्हें पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके साथ ही उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। नीलेश रजक विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के करीबी सहयोगी माने जाते है।


Post a Comment

Previous Post Next Post