khabar abhi tak

बाघ की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कान्हा-वन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा

मंडला। एमपी के मंडला स्थित बिछिया में वन विभाग और कान्हा टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने आज बाघ की खाल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों द्वारा तीनों आरोपियों से बाघ की खाल के संबंध में पूछताछ करने में जुटी है।                                                                                                                                                 
                                खबर है कि बिछिया वन विभाग की टीम ने देर रात भीमपुरी गांव निवासी मिस्तर व गोविंद को उस वक्त पकड़ा है जब वे बाघ की खाल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आज अतरिया निवासी अग्हन नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सामान्य वन मंडल और कान्हा बफर टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। पूछताछ में कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जांच जारी है। टीम यह पता लगा रही है कि बाघ का शिकार कहां और किन परिस्थितियों में किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak