khabar abhi tak

स्कूल में योग से पहले नमाज, शिक्षक को किया सस्पेंड, अधिकारियों के सामने छात्राओं ने करके बताए स्टेप्स..!

 

बुरहानपुर। एमपी के बुरहानपुर स्थित देवरी के शासकीय स्कूल में सूर्य नमस्कार से पहले स्कूली बच्चों को नमाज कराने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संतोष सिंह सोलंकी स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने बच्चों से पूरे मामले की जानकारी ली। 5वीं की छात्राओं ने बताया कि उन्हें सूर्य नमस्कार से पहले नमाज की स्टेप्स कराई जाती थी। उन्होंने स्टेप्स करके भी दिखाए।                                                                              
                         बच्चों के बयानों के बाद डीईओ ने आरोपी शिक्षक जबूर अहमद तड़वी को सस्पेंड कर दिया है। अपर कलेक्टर (एडीएम) वीर सिंह चौहान ने भी इसकी पुष्टि की है। आरोपी टीचर जबूर अहमद तड़वी ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह अभी अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार स्कूल की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा है। इसके लिए शासन द्वारा दी गई किताब के स्टेप्स का ही पालन किया जाता है। उन्होंने आरोपों को गलत बताया। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अजीत परदेसी भी स्कूल पहुंचे थे। वहां छात्राओं ने टीचर पर नमाज के स्टेप कराने के आरोप लगाए थे। वहीं इसे लेकर पालकों ने भी आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एक पालक ने कहा मेरे बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। दीपावली की छुट्टी के दौरान बच्चों ने यह बात घर पर बताई। इसके बाद स्कूल में आकर शिकायत की। इसके बाद जनशिक्षक स्कूल पहुंचे और डीईओ को मामले की जानकारी दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak