khabar abhi tak

पमरे के इस स्टेशन की लॉबी में छुट्टी पर मचा बवाल, नाराज गार्ड और सुपरवाइजर में जमकर मारपीट, जबलपुर तक शिकायत

जबलपुर/कोटा। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा लॉबी में पिछले दिनों मुख्य लॉबी पर्यवेक्षक पंकज मीणा और एक गार्ड प्रवीण राजावत के बीच अनुपस्थिति लगाने को लेकर तीखी झड़प हो गई। यह विवाद जल्द ही हाथापाई और धक्का-मुक्की में बदल गया, जिससे लॉबी में मौजूद अन्य गार्डों में भारी रोष व्याप्त है। इस मामले की शिकायत पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय जबलपुर में पीसीओएम तक पहुंचाई जा रही है.

स्टाफ कर्मियों ने बताया कि गार्ड प्रवीण राजावत ने जरूरी पारिवारिक कारण बताते हुए शुक्रवार को पर्यवेक्षक पंकज मीणा से छुट्टी मांगी थी। आरोप है कि पंकज मीणा ने न तो छुट्टी का आवेदन स्वीकार किया और न ही अस्वीकार किया, जिसके बाद प्रवीण राजावत छुट्टी पर चले गए।

अब्सेंट लगाने पर भड़का मामला

छुट्टी से लौटने पर प्रवीण राजावत को पता चला कि उनकी अनुपस्थिति लगा दी गई है। इससे गुस्साए प्रवीण शनिवार को लॉबी पहुँचे, जहाँ उनकी पंकज मीणा से गरमागरम बहस (॥शह्ल ञ्जड्डद्यद्म) हुई। यह बहसबाजी जल्दी ही मारपीट और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान, प्रवीण राजावत की भिड़ंत ऑफिस ड्यूटी कर रहे एक अन्य गार्ड से भी हो गई। प्रवीण ने उस गार्ड का कॉलर पकड़ लिया और कहा कि बाकी गार्डों को छुट्टी नहीं मिल रही है, और तुम ऑफिस में काम कर रहे हो। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और बीच-बचाव किया।

जीआरपी में शिकायत, गार्डों ने की कार्रवाई की मांग

 इस घटना के बाद पर्यवेक्षक पंकज मीणा ने मामले की शिकायत जीआरपी थाने में दी। हालांकि, जीआरपी ने इसे छुट्टी की बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी बताते हुए दोनों पक्षों को आपस में मामला सुलझाने की सलाह दी। गार्डों ने पर्यवेक्षक पंकज मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए डीआरएम और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक से मिलने की कोशिश की, लेकिन दोनों अधिकारियों के ऑफिस में नहीं होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी।

ऑफिस ड्यूटी पर तैनात गार्डों पर भी आक्रोश

 गार्डों में इस बात को लेकर भी भारी आक्रोश है कि अधिकारियों ने दो गार्डों को ऑफिस ड्यूटी में बिठा रखा है, जबकि अन्य गार्ड एक दिन की छुट्टी के लिए भी तरस रहे हैं। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर भी मात्र तीन गार्डों को ही छुट्टी मिल सकी थी। व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो स्थिति और ज्यादा विस्फोटक हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak