khabar abhi tak

कटनी : रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा मिला, शव क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पथवारी ग्राम के समीप बिलासपुर-कटनी रेलवे मार्ग पर मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक 20 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। युवक का सिर धड़ से अलग पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सबसे पहले रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक पर शव देखा और तत्काल बड़वारा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान ग्राम खरहटा, थाना बड़वारा निवासी 20 वर्षीय शनि बर्मन पुत्र गोरेलाल बर्मन के रूप में हुई है। मृतक के पिता गोरेलाल बर्मन ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को उनके बेटे का रामदीन बर्मन और भगवान दास बर्मन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद शनि घर से निकल गया और वापस नहीं आया।

गोरेलाल बर्मन ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मृतक शनि बर्मन ने फिटर से आईटीआई की पढ़ाई पूरी की थी। वह घर पर खेती-किसानी में अपने माता-पिता की मदद करता था और शाम के समय एक छोटा होटल भी चलाता था। इस संबंध में बड़वारा थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak