जबलपुर। बारिश शुरू होने के साथ ही बंद की गई नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा आगामी 5 नवम्बर से शुरू की जाएगी। इस महाकुंभ की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परिक्रमा के लिए एक कार्यालय राइट टाउन में स्थापित किया गया है।
परिक्रमा संयोजक शीर्ष अग्रवाल, करण पटेल, पप्पू चौबे, मोहित तिवारी, मनोज गुलाबबनी, शिवम नामदेव ने बताया कि नर्मदा पंचकोशी महाकुंभ कार्यालय का 10 अक्टूबर को शुभारभ किया जा रहा है। इसमें संत, महात्माओं और शहीद परिवारों को शामिल करने की रूपरेखा बनाई जाएगी।
गौरतलब है कि हर माह नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा की जाती है। इस परिक्रमा जिले सहित बाहर के लोग भी शामिल होते हैं। वर्ष में यह परिक्रमा चार माह के लिए रोक दी जाती है।
