khabar abhi tak

एमपी : धनकुबेर निकला रिटायर्ड आबकारी अधिकारी, लोकायुक्त की छापामारी, लग्जरी कारें, विदेशी मुद्रा और फिल्मों में निवेश का खुलासा

 

इंदौर/ग्वालियर। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने रिटायर्ड आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया धनकुबेर निकला. उसके इंदौर और ग्वालियर सहित कई ठिकानों पर आज बुधवार 15 अक्टूबर की सुबह छापा मारा। जांच में अधिकारी के पास लग्जरी गाडिय़ां, विदेशी करेंसी में 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट भी मिला है। इसके साथ ही 8 करोड़ रुपये के लेनदेन के दस्तावेज भी मिले हैं। इंदौर में कैलाश कुंज अपार्टमेंट में सर्चिंग के दौरान बिजनेस स्काई पार्क स्थित चार ऑफिस और अवि ग्रीन में फ्लैट और काउंटी वॉक कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान मिला है।

ग्वालियर में विवेक नगर मेला मैदान के पास घर मिला है। धर्मेंद्र भदौरिया अभी लोकायुक्त दल के साथ में ही है। छापे में इंदौर-उज्जैन और ग्वालियर की टीम शामिल है। धर्मेंद्र सिंह की सेवाकाल की कुल आय दो करोड़ रुपए बनती है। लोकायुक्त ने आठ करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी निकाल ली है। धर्मेंद्र भदौरिया 1987 में एसआई (आबकारी) से भर्ती हुआ था और 31 अगस्त को जिला आबकारी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ है।

रिटायर अफसर के घर ये मिला

- डेढ़ किलो सोने की बार मिली।

- करीब एक किलो सोने के आभूषण ।

- ढाई किलो से ज़्यादा चांदी के आभूषण।

- 75 लाख कैश मिले हैं।

- महंगी घडिय़ां, परफ्यूम, साडिय़ां मिली।

- रिवाल्वर और रायफल भी मिली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak