khabar abhi tak

हवाओं का रूख बदला, ' गुलाबी ' होगा मौसम


10 अक्टूबर तक मानसून : गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की है संभावना

जबलपुर। मानसून के बाद भी प्रदेश में बारिश से हवाओं का रूख बदल रहा है। इससे वातावरण में ठंडल घुल रही है। प्रदेश में जल्द की मौसम गुलाबी हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दीवाली के बाद ठंड अपना असर दिखाने लगेगी।

मध्य प्रदेश में मानसून का सीजन 1 जून से 30 सितंबर तक होता है, लेकिन इस बार अक्टूबर महीने में भी औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि, अब प्रदेश में बारिश का दौर थमने लगा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

हवाओं की दिशा बदली, मानसून की होगी विदाई

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले हवाओं की दिशा बदलने लगी है. 10 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। वातावरण में नमी के कारण तापमान बढ़ने से कहीं-कहीं बौछारें पड़ रही हैं। हवाओं की दिशा बदलने के कारण रात के तापमान में गिरावट शुरु हो गई है और बादल भी छटने लगे हैं। 10 अक्टूबर के बाद प्रदेश का मौसम शुष्क होने की संभावना है।

अक्टूबर के अंत तक शुरू होगी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अक्टूबर में दीपावली के बाद से प्रदेश में हल्की ठंड की शुरुआत हो सकती है। इस बार पिछले साल की अपेक्षा ठंड की शुरुआत जल्दी होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले साल प्रदेश में दिसंबर महीने से ठंड शुरू हुई थी। इस बार प्रशांत महासागर में ला नीना के सक्रिय होने की संभावना भी है, जिससे प्रदेश में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak