khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ : शिवनाथ नदी में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, घर में मचा कोहराम

 

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर के ग्रामीण क्षेत्र हल्दी वार्ड में रविवार 26 अक्टूबर की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवनाथ नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मृतकों की पहचान प्रिंस सोनकर (8 वर्ष) पिता इन्दु सोनकर, निवासी रामधीन चौक, हल्दी वार्ड क्रमांक 51, और प्रियांशु निषाद (7 वर्ष) पिता लिलेश निषाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे रविवार शाम करीब चार बजे नदी किनारे खेलने गए थे। इसी दौरान दोनों पानी में उतर गए और गहराई में चले जाने से डूब गए।

ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश की, परंतु काफी देर बाद उनके शव नदी से निकाले जा सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार सुबह जब दोनों बच्चों के शव घर पहुंचे, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे मोहल्ले में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak