त्योहारी सीजन में भी बाजारों में चार पहिया वाहनों का आतंक, पुलिस बनी मूकदर्शक, अधिकारियों की चुप्पी शर्मनाक
जबलपुर। जबलपुर पुलिस के कारिंदे एसी केबिन में बैठकर शहर की यातायात व्यवस्था को संभालने की प्लानिंग कर रहे हैं और वाहवाही लूट रहे है,लेकिन हकीकत बदहाल है। त्योहारी सीजन में अनियंत्रित यातायात से पब्लिक कराह रही है पर पुलिस अभी भी अपने कागजी घोड़े दौड़ाने मंे मशगूल है। सालों-साल से जबलपुर की सड़कों का यातायात बद से बदतर हो जाता रहा है,जिसकी वजह है नियम कायदों का गंभीरता से पालन न होना। इस वक्त त्यौहारी सीजन में सुपर मार्केट, मछरहाई,लॉर्डगंज,गंजीपुरा एवं अंधेरदेव में कारों की धमाचौकड़ी से लोगांे का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है और पूरा सिस्टम तमाशबीन बना हुआ है। महिलाओं और बच्चों के लिए इन बाजारों की सड़कों पर चलना कितना पीड़ादायक है,ये शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
-समस्याएं,जो नासूर बन गयीं
जबलपुर में यातायात की समस्या एक गंभीर और लगातार बनी रहने वाली समस्या हैए जिसके मुख्य कारण अतिक्रमणए अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की बढ़ती संख्या है। शहर के लगभग सभी व्यस्त मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रहती हैए जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।
अतिक्रमण- व्यापारी सड़कों पर अतिक्रमण करके अपनी दुकानें लगा लेते हैंए जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं और ट्रैफिक जाम लगता है। दिसंबर 2024 मेंए प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई थीए लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है।
अव्यवस्थित पार्किंग- वाहनों को सड़कों पर बेतरतीब ढंग से पार्क किया जाता हैए जिससे ट्रैफिक का प्रवाह बाधित होता है।आवारा पशु भी ट्रैफिक को बाधित करते हैंए जिससे यातायात और भी मुश्किल हो जाता है।
नियमों की अनदेखी- अगस्त 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसारए जबलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन बड़े पैमाने पर होता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर आम लोगों पर सख्ती की जाती हैए जबकि वीआईपी और रसूखदार लोगों को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है। जनवरी 2025 में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। इस तरह की अव्यवस्था भी ट्रैफिक समस्या को बढ़ाती है
सबने हामी भरी, पर माना किसी ने नही
लंबे समय से थाना कोतवाली एवं थाना लार्डगंज क्षेत्र के मुख्य बाजार क्षेत्र मिलौनीगंज, कोतवाली, सराफा, बडा फुहारा, जवाहरगंज, निवाडगंज, अंधेरदेव, गंजीपुरा कछियाना के क्षेत्रो मे लगने वाले जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारियों, नगर निगम के जिम्मेदारों और व्यापारियों के बीच बैठक हुई । जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अब कमानिया गेट से मिलौनीगंज चौराहे तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। जिसे सख्ती के साथ लागू भी कर दिया गया । नियम न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी की गई। जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई । इन प्रयासों के बावजूद, जबलपुर की सड़कों पर ट्रैफिक की स्थिति अक्सर खराब ही रहती है। त्योहारों और विशेष आयोजनों के दौरानए जैसे कि नवरात्रि में प्रतिमा विसर्जन के समय, सड़कों पर भारी बारिश के कारण भी जाम की स्थिति बन गई थी। हाल ही में, ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस और पूर्व महापौर के बीच विवाद जैसी घटनाएँ भी सामने आई हैं।
-हवा में उड़ गये कायदे
तय किया गया था कि कमानिया गेट, बडा फुहारा से मिलौनीगंज तक के मुख्य मार्ग को वन वे किया जाकर इस मार्ग मे तीन एवं चार पहिया वाहनो को केवल बडा फुहारा से मिलौनीगंज की ओर जाने की अनुमति रहेगी जबकी विपरीत दिशा मे तीन पहिया एव चार पहिया वाहनो का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। तीन एवं चार पहिया वाहन मिलौनीगंज से दमोहनाका, दमोहनाका से बल्देवबाग, बल्देवबाग से बडा फुहारा, बडा फुहारा से मिलौनीगंज की ओर जा सकेंगे। उक्त वनवे मार्ग पर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनो की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। वर्तमान में ये नियम ना तो पुलिस को याद है और ना ही व्यापारियों को।
वर्जन
अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा
त्योहारी सीजन में बाजारों में कारों का प्रवेश क्यों हो रहा है और अतिक्रमण क्यों नहीं हटाए जा रहे हैं,इस पर अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। कोशिश होगी कि यातायात को लेकर होने वाली परेशानियों को कम किया जा सके।
संपत उपाध्याय,एसपी

