khabar abhi tak

पुलिस को चकमा देकर भागा रेप का आरोपी, पुलिस क्वाटर की छत पर चढ़कर कूदने की दे रहा था धमकी, बातों में उलझाकर पकड़ा

 

सागर। सागर में डिस्ट्रिक कोर्ट पेशी पर आया रेप का आरोपी युवक मौक ा पाकर पुलिस गिरफ्त से भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो आधा किलोमीटर दूर पुलिस के ही क्वाटरों की छत पर पहुंचकर कूदने की धमकी देने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे बातों में उलझाकर पकड़ लिया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक हड़कम्प मचा रहा। 

                            खबर है कि सागर के राहतगढ़ थाना में दर्ज रेप के माले में आरोपी रंजीत घोषी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में है। जिसे पुलिस कर्मी पेशी पर कोर्ट लाए थे। शाम को जब पुलिस कर्मी पेशी से वापस जेल लेकर जा रहे थे। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जिसका पुलिस कर्मियों ने पीछा किया तो वह हनुमान मंदिर के पास बने पुलिस क्वार्टर की छत पर चढ़ गया और वह नीचे खड़े पुलिसकर्मियों को कूदने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। पुलिस कर्मी भी उसे समझाते हुए रुपए जमा करने की बात कहते रहे। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बातों में उलझाए रखा और फिर पकड़कर वापस जेल भेज दिया गया है। साथ ही पुलिसकर्मी की शिकायत पर गोपालगंज थाने में उसके खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से भागने का एक और मामला दर्ज किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak