khabar abhi tak

कांग्रेस के आरटीआई प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित, जबलपुर से प्रशांत चौरसिया का नाम

 


जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अपने सूचना का अधिकार (आरटीआई) प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी मंे जबलपुर से प्रशांत चौरसिया को प्रदेश उपाध्यक्ष बना गया है। लिस्ट में पूरे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के नाम ‘ाामिल किए गये हैं। 

-किस जिले से किसे मिली जवाबदारी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा प्रस्तुत पदाधिकारियों की सूची को अनुमोदित किया गया। घोषित सूची में प्रदेशभर से वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।  भोपाल से अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, विदिशा से जगदीश व्यास, सतना से मोहम्मद ऐहतिसाम आमिर और छतरपुर से दीप्ती पांडेय को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महामंत्री पद पर सिंगरौली के वरुण द्विवेदी, नरसिंहपुर के चैधरी प्रवीण शर्मा, डिण्डौरी के अरशद सिद्दीकी, भोपाल के अभिनय कुमार जैन और मिर्जा मसूद बैग, तथा सिवनी के देवधर सक्सेना को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर रायसेन के रविन्द्र शर्मा, डिण्डौरी के ललित श्रीवास्तव, विदिशा के गंभीर सिंह बघेल और सुब्हान गोरी, इंदौर के दीपक सोनबाने को जगह दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak