khabar abhi tak

ट्रेन के महिला कोच में चाकू की नोक पर रेप, मारपीट कर मोबाइल और कैश भी लूटा, चलती गाड़ी में घटी घटना

 
नई दिल्ली।
चलती पैसेंजर ट्रेन में एक महिला के साथ चाकू अड़ाकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली  ट्रेन में घटना को अंजाम दिया गया। बाद में आरोपी व्यक्ति महिला के रुपये व मोबाइल फोन भी लूटकर ले गया.

बताया जाता है कि राजामहेंद्रवरम की रहने वाली महिला चारलापल्ली जाने के लिए संतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस में सवार हुई। इसी दौरान जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

कोच में अकेली यात्रा कर रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, महिला ट्रेन की एक कोच में अकेले यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि यह महिला कोच और उसने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह व्यक्ति कोच में घुस गया और उसे अंदर से बंद कर दिया।

चाकू की नोक पर दुष्कर्म और लूट

शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रेन गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चल रही थी, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और उससे 5600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। जब ट्रेन पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशन के पास पहुँची, तो आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने अपराध दर्ज कर लिया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak