khabar abhi tak

जबलपुर में पदस्थ जांबाज सब-इंस्पेक्टर प्रभात मुडिय़ा की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

 जबलपुर. मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने एक जांबाज़, संवेदनशील और कर्मठ अफसर खो दिया. जबलपुर के संजीवनी नगर थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर प्रभात मुडिय़ा (31 वर्ष) का हार्ट अटैक से निधन हो गया.बताया जाता है कि दो साल पहले पत्नी की असमय मौत के बाद वे गहरे डिप्रेशन में चले गए थे.हाल ही में उन्हें पीलिया की शिकायत भी हुई थी और विगत एक सप्ताह से वह थाने नहीं आ रहे थे.

शनिवार सुबह जब वे गोटेगांव स्थित अपने घर में थे तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई.परिवारजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रभात मुडिय़ा के निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में गहरा सन्नाटा छा गया.साथी कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं.सभी ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अफसर बताया जो हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते थे.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak