मदनमहल और चरगवां में देर रात हादसे
जबलपुर। मदनमहल और चरगवां के दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। एक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, दूसरे प्रकरण में घायल ने इलाज के लिए मेडिकल ले जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि शनिवार को अनंत अस्पताल से सूचना मिली कि अग्रवाल कॉलोनी निवासी राजेश जैन को शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसका गेट नम्बर 4 महदनमहल स्टेशन रोड के पास सड़क दुर्धटना में घायल हा जाना बताया गया था। उसे रात लगभग 11 बजे भर्ती कराया था। दौरान उपचार के रात लगभग 1 बजे मृत्यु हो गयी।
इसी तरह चरगवा थानें में शुक्रवार को ग्राम बैनीसिंह पिपरिया में एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। पुलिस को प्रकाश यादव ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे उसके पिता रज्जू यादव एवं गांव के रज्जू यादव के साथ उनकी मोटर सायकल पर काम से चरगवंा गये थे। शाम 5-15 बजे उसके बडे पापा धनीराम यादव ने बताया कि तुम्हारे पिता रज्जू यादव का गाव के बाहर एक्सीडेंट हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर उसने देखा कि उसके पिता एवं गांव के रज्जू यादव घायल पडे थे। दोनों को चोटे थी। रज्जू यादव ने बताया कि चरगवां से वापस आ रहे थे। तभी गॉव के की ओर से आ रही चार पहिया वाहन एमपी 20 सीजे 3938 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये हमारी मोटर सायकिल में टक्कर मार दी थी। रज्जू यादव को उसके परिजन मेडिकल ले गये तथा मौके पर ही उसके पिता रज्जू यादव की मृत्यु हो गयी है।
.jpg)