khabar abhi tak

गढ़ा दशहरा चल समारोह में मंच गिरा, महिला की मौत, 7 घायल, देखें वीडियो



जबलपुर।
गढ़ा चल समारोह के दौरान शुक्रवार रात गुलौआ चौक के पास लगा एक मंच गिर गया। मंच की चपेट में आने से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर 7 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।  दोपहर बाद एएसपी का कहना था कि मेडिकल में भर्ती घायल महिला श्वेता वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मेडिकल मृतक महिला का बेटा भर्ती है।

गढ़ा चल समारोह में प्रत्यक्ष़्ादर्शियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे दुर्गा उत्सव समिति का मंच लगा हुआ था। मंच के उपर काफी लोग थे। भीड़ होने की वजह से मंच के चारों ओर भी लोग मौजूद थे। लोग दशहरा में निकल रही प्रतिमाओं के दर्शन कर रहे थे, तभी अचानक मंच भरभराकर गिर गया।मंच के नीचे मौजूद लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसमें कई लोग मंच की चपेट में आ गए। मौजूद लोगों ने मंच के नीचे से लोगों को बाहर निकाला। मौके पर मंच की चपेट में आने वाली महिला श्वेता वर्मा को बाहर निकालकर उसे निजी अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अन्य घायलों को भी विक्टोरिया और मेडिकल भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि महिला की मृत्यु हो जाने की सूचना मिली है, लेकिन एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना था कि महिला को मेडिकल रिफर किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak