वीएफजे में "डिफेंस कॉन्क्लेव" 7 नवंबर से, दुनिया देखेगी हमारी ताकत



डिफेंस कॉरिडोर बनाने की मांग को मिलेगा बल

जबलपुर।  7 से 9 नवंबर तक जबलपुर में एक डिफेंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. यह आयोजन जबलपुर के व्हीकल फैक्ट्री में होगा। इसमें भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अलावा निजी क्षेत्र की कंपनियां भी अपने उत्पादों की जानकारी देगी। जबलपुर के जानकारों का मानना है कि इस आयोजन से जबलपुर के आसपास डिफेंस कॉरिडोर पर भी चर्चा शुरू हो जाएगी। 

-जबलपुर के लिए ये पहला मौका

 व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर के जनसंपर्क अधिकारी गौरव दीक्षित ने बताया कि, 7 नवंबर से 9 नवंबर तक जबलपुर के व्हीकल फैक्ट्री  परिसर में एक डिफेंस कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर की रक्षा मंत्रालय की कंपनियों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा. यह आयोजन देश में बड़े शहरों में होता था, लेकिन इस बार यह मौका जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री को मिला है। जबलपुर में रक्षा मंत्रालय की कई बड़ी फैक्ट्रियां हैं, जिनमें भारतीय सेना की जरूरत के लिए उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post