शेयर मार्केट में हरियाली : सेंसेक्स 700 अंक ऊपर, निफ्टी 200 अंक चढ़कर 26,000 पहुंचा

 
मुंबई.
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 700 अंक ऊपर 84,900 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी है, ये 26,000 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी है। टाटा स्टील, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, एयरटेल और रिलायंस के शेयरों में तेजी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस नीचे हैं।

निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी है। एनएसई के मेटल, बैंकिंग और रियल्टी इंडेक्स करीब 2त्न चढ़कर कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.27 प्रतिशत ऊपर 4,031 पर और जापान का निक्केई 2.10 प्रतिशत ऊपर 50,337 पर कारोबार कर रहा है। यह पहली बार है जब निक्केई इस लेवल को क्रॉस किया है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.95 प्रतिशत ऊपर 26,409 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.04 प्रतिशत चढ़कर 3,991 पर कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को गिरकर बंद हुआ था बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर बंद हुआ। निफ्टी में 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,795 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3.5त्न तक की गिरावट रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post