khabar abhi tak

शेयर मार्केट : मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक चढा, निफ्टी भी 25 अंक की तेजी रही

 
मुंबई.
दिवाली के मौके पर आज यानी, 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक ऊपर 84,426 पर बंद हुआ। निफ्टी में 25 अंकों की तेजी रही। ये 25,869 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मीडिया और आईटी शेयरों में तेजी रही। पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरे।

पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग से अब तक सेंसेक्स 4702 अंक चढ़ा है। वहीं निफ्टी में 1565 अंक का उछाल रहा। 2024 में 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी। तब सेंसेक्स 335 अंक की बढ़त के साथ 79,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 99 अंक की उछाल रही, ये 24,304 पर बंद हुआ था। आम तौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम को होती है, लेकिन इस बार दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक एक घंटे के लिए बाजार को खोला गया है। मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा 69 साल पुरानी है।

हिंदू रीति-रिवाजों में मुहूर्त एक ऐसा समय होता है जब ग्रहों की चाल अनुकूल मानी जाती हैं। इसलिए शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स इस दिन को निवेश की शुरुआत के लिए बेहद खास मानते हैं। ज्यादातर लोग देवी लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में स्टॉक खरीदना पसंद करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak