भाई दूज पर लाड़ली बहनों को नहीं मिले 250 रुपए, CM बोले अगले महीने देगें

 

भोपाल। एमपी में लाड़ली बहनों को भाई दूज पर मिलने वाले 250 रुपए नहीं दिए गए। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आज हुए लाड़ली बहना कार्यक्रम के दौरान यह राशि ट्रांसफर की जानी थी। प्रदेश भर से लाड़ली बहनों को इस उम्मीद के साथ सीएम निवास बुलाया गया था।

                                     लाड़ली बहनें कार्यक्रम में पहुंचीं तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एक करोड़ 26 लाख बहनों के बैंक खातों में 250 रुपए की किस्त अगले महीने जमा होगी। साथ ही 1250 रुपए की राशि बढ़कर 1500 रुपए की जा रही है, ये राशि भी नवंबर से हर महीने दी जाएगी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917,92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों के खाते में यह राशि ट्रांसफर होने के बाद नवंबर से एक साथ 1500 रुपए जमा होंगे। इस पर 300 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों को सशक्त करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। 2029 के बाद देश और प्रदेश की विधायिका में बहनों की संख्या और बढऩे वाली है। लाड़ली बहनें अगर रेडीमेड गारमेंट्स से जुड़ती हैं तो उनको 1500 रुपए के अतिरिक्त 5000 रुपए 10 साल तक दिए जाएंगे। सरकार के माध्यम से बहनों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हम ऐसे और कई काम चालू कर रहे हैं। रजिस्ट्री या कोई प्रॉपर्टी आपके नाम कराना हो तो 2 प्रतिशत की छूट हमने इसमें भी दी है। हमारी बहनें अगर अपना खुद का कारखाना खोलती हैं तो 30 प्रतिशत आरक्षण हमने उसमें भी दिया है।

15 अक्टूबर को ही 1500 देने वाले थे-

मुख्यमंत्री ने पिछले दो माह में कई बार यह ऐलान किया था कि दिवाली पर भाई दूज के पहले लाड़ली बहनों के खाते में 250 रुपए अलग से दिए जाएंगे। फिर अगले माह से 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। इससे पहले 15 अक्टूबर के पहले 1500 रुपए एक साथ देने की तैयारी थी, लेकिन वित्तीय बजट प्रबंधन न हो पाने के चलते इसे भाई दूज तक के लिए टाल दिया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post