khabar abhi tak

11 वर्षीय बालक का अपहरण कर अप्राकृतिक कृत्य, तालाब के किनारे बेहोशी की हालत में मिला..!


दमोह। एमपी के दमोह स्थित जबेरा के एक गांव में देर रात 11 वर्षीय बालक का अपहरण कर अप्राकृतिक कृत्य किया गया। बच्चे की तलाश करते हुए परिजन तालाब के पास पहुंचे तो बालक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने मामले में आरोपी महेन्द्र गौंड सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। 

                               पुलिस के अनुसार जबेरा के एक गांव में 11 साल का बालक घर में सो रहा था। इस दौरान महेन्द्र गौड़ नामक बदमाश और बालक का अपहरण कर तालाब के पास ले गया और मेड़ के किनारे उसके साथ मारपीट करते हुए अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकला। इधर बच्चे के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो गए, वे रात में ही बच्चे की तलाश में निकल गए। तलाश करते हुए जब तालाब के पास पहुंचे तो बालक बेहोशी की हालत में पड़ा था। पुलिस को सूचना देते हुए परिजन बच्चे को घर लेकर आए। वहीं खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और पूछताछ के बाद आरोपी महेन्द्र गौंड़ को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से महेन्द्र गौंड़ को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak