khabar abhi tak

रेलवे हॉस्पिटल में भीषण आग, सीसीयू में भर्ती 22 मरीजों को बचाया गया, लखनऊ में बड़ा हादसा

लखनऊ. यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार 27 अक्टूबर की तड़के भीषण आग लग गई। आग से तीन मंजिला अस्पताल में धुआं भर गया। मरीजों और अस्पताल स्टाफ का दम घुटने लगा। अफरा-तफरी मच गई।

धुआं भरने से अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती 22 मरीज फंस गए। अस्पताल के फायर अलार्म बजने लगे। मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। तुरंत परिजनों और स्टाफ ने जैसे-तैसे भर्ती मरीजों का रेस्क्यू किया।

आग की सूचना सुबह 5.38 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई। दमकल की टीम 5.48 बजे मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के भूतल पर बने सीसीटीवी सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट से सर्वर रूम में आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में आग ने ग्राउंड फ्लोर को चपेट में ले लिया। धुआं अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर बने ष्टष्ट यूनिट में भर गया।

अस्पताल में मचा हड़कंप

अचानक धुआं और लपटें उठने से अस्पताल में चीख पुकार मच गई। धुएं के कारण ष्टष्ट वार्ड में मरीजों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दमकल की दो गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल स्टॉफ ने रैंप और सीढिय़ों के रास्ते सभी 22 मरीजों को बाहर निकाला। गंभीर और बुजुर्ग मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के जरिए निकाला। आग कंट्रोल होने के बाद उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया।

सर्वर रूम में लगी आग, फर्स्ट फ्लोर तक भरा धुआं

फायर अफसरों ने बताया- आग सीसीटीवी सर्वर रूम में लगी थी, जो ग्राउंड फ्लोर पर बना था। धुआं सीधे ऊपर फर्स्ट फ्लोर तक पहुंच गया। जहां ष्टष्ट में 22 मरीज भर्ती थे। अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट ग्राउंड फ्लोर के दाहिनी ओर है, जहां उस वक्त 10 से अधिक मरीज भर्ती थे। मेडिकल स्टाफ ने तुरंत इमरजेंसी वार्ड का गेट बंद कर दिया, जिससे धुआं अंदर न जा सके। फायर अफसरों के मुताबिक- सर्वर रूम की वायरिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। समय से राहत कार्य शुरू हो जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की टीम ने स्मोक गन और एक्सट्रैक्शन फैन की मदद से धुएं को बाहर निकाला।

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

रेलवे ने अस्पताल में लगी आग की जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएमएस डॉ. संगीता सागर ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर फायरकर्मी पहुंचे थे। आग बुझा दी गई है। मरीज, उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ सुरक्षित हैं। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगर फायर यूनिट समय पर नहीं पहुंचती, तो धुएं के कारण कई मरीजों की स्थिति गंभीर हो सकती थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सभी वार्डों में चिकित्सा सेवाएं बहाल कर दी गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak