khabar abhi tak

एमपी : फर्जी रेप केस का डर दिखाकर 2 लाख मांगे, नरसिंहपुर पुलिस ने 1 को किया गिरफ्तार, महिला व युवक फरार

नरसिंहपुर. एमपी की नरसिंहपुर शहर में पुलिस ने फर्जी बलात्कार केस के नाम पर फिरौती मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी एक महिला और युवक फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

यह घटना नया बस स्टैंड स्थित जय श्रीराम ट्रेवल्स ऑफिस में सामने आई। शिकायतकर्ता राजेश जैन ने बताया कि उसे छुट्टू उर्फ बृजेन्द्र महाराज ने अपने ट्रेवल्स ऑफिस बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे राजेश जैन अपनी पत्नी सुमन जैन के साथ ऑफिस पहुंचे। वहां छुट्टू महाराज ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उनके खिलाफ महिला थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज है। इससे बचने के लिए पैसों का इंतजाम करना होगा। इसी दौरान पूना बाई चौधरी नामक एक महिला भी वहां आई और खुद को शिकायतकर्ता बताया। संदीप राजपूत भी मौके पर पहुंचा। तीनों ने मिलकर राजेश जैन से कहा कि केस से बचने के लिए उन्हें दो लाख रुपए देने होंगे, अन्यथा उन्हें जेल जाना पड़ेगा।

पुलिस ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा

राजेश जैन और उनकी पत्नी ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया और तुरंत पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक जाल बिछाया। पैसे लेते समय छुट्टू महाराज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी छुट्टू महाराज, संदीप राजपूत और पूना बाई चौधरी के खिलाफ बीएस की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत पर टीम बनाकर भेजी

स्टेशनगंज थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीडि़तों के बयान दर्ज करने के लिए एक टीम भेजी गई है। मामला अभी विवेचनाधीन है और इसमें गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी। मामले को लेकर एसपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि हमें उक्त महिला की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी दो की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak