जबलपुर. रेलवे भर्ती बोर्ड ने आज 1 अक्टूबर को असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) की भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिये हैं. इस परिणाम में 18735 उम्मीदवार उत्तीर्ण घोषित हुए हैं.
रेलवे के मुताबिक प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 25 नवंबर 2024 से 29 नवंबर 2024 तक 5 दिनों और 15 पालियों में 156 शहरों और 346 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। द्वितीय चरण की सीबीटी 2 मई और 6 मई 2025 को 2 दिनों और 4 पालियों में 112 शहरों और 213 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
द्वितीय चरण की सीबीटी में सफल उम्मीदवारों के लिए 15 जुलाई और 31 अगस्त 2025 को 2 दिनों और 3 पालियों में 84 शहरों और 186 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (सीबीएटी) आयोजित की गई थी। जिसके बाद अब 18,735 चयनित उम्मीदवारों के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिन्हें संबंधित आरआरबी द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद, उन्हें सहायक लोको पायलट के रूप में कार्य करने से पहले 120 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस भर्ती के पूरा होने से भारतीय रेलवे को महत्वपूर्ण जनशक्ति प्राप्त होगी।
