khabar abhi tak

कान्हा में महिंद्रा रिसोर्ट के कर्मचारी की मौत पर प्रदर्शन, पेस्ट कंट्रोल करते वक्त हादसा, प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद 11.50 लाख रुपए का मुआवजे पर माने

 

मंडला। एमपी के मंडला के कान्हा नेशनल पार्क स्थित क्लब महिंद्रा रिसोर्ट में कार्यरत कर्मचारी टंकेश गौतम की मौत के बाद उनके परिजनों ने बम्हनी में हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। लगभग चार घंटे तक चले इस प्रदर्शन से यहां पर  यातायात जाम रहा, यहां तक कि तनाव का माहौल बन गया। देर रात प्रशासनिक हस्तक्षेप और दोनों पक्षों की मध्यस्थता के बाद समझौता हो गया।                                                                                                        
                          टंकेश गौतम एक थर्ड पार्टी कंपनी के माध्यम से रिसोर्ट में पेस्ट कंट्रोल का काम करते थे। बीती सुबह उनकी तबीयत बिगडऩे पर रिसोर्ट प्रबंधन ने उन्हें मोचा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बम्हनी रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  कर्मचारी की मौत के बाद परिजन मुआवजे और बच्चों की शिक्षा के लिए स्थायी प्रबंध की मांग पर अड़ गए। उन्होंने अस्पताल के सामने धरना देते हुए सड़क जाम कर दीए जिससे तनाव बढ़ गया। बढ़ते तनाव को देखते हुए बिछिया एसडीएम सोनाली देव और एसडीओपी मनीष राज मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने क्लब महिंद्रा प्रबंधन और परिजनों के बीच कई चरणों की वार्ता के बाद समन्वय स्थापित कर समझौता कराया। सहमति के अनुसारए परिजनों को 11 लाख 50 हजार रुपए का मुआवजा और बच्चों की शिक्षा के लिए अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया जाएगा। शुरुआत में परिजन क्लब महिंद्रा प्रबंधन से लिखित आश्वासन दिए जाने पर जोर दे रहे थे, जिसके अभाव में विवाद बढ़ गया था। आवश्यक दस्तावेज जारी होने के बाद ही मामला पूरी तरह शांत हुआ। नैनपुर एसडीओपी मनीष राज ने बताया कि परिजनों की शंकाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने जिला अस्पताल से मेडिकल टीम बुलाकर पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।  क्लब महिंद्रा के मैनेजर विजेंद्र सिंह ने कहा कि कंपनी के नियमानुसार परिजनों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। समझौते के बाद देर रात स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak