जबलपुर में  10 दिन रहेंगे संघ प्रमुख भागवत, बीजेपी अध्यक्ष नडडा भी आएंगे

आरएसएस की तीन दिनी अखिल भारतीय वार्षिक बैठक 28 से 

जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 10 दिनों तक जबलपुर में रहेंगे। भागवत 25 अक्टूबर को जबलपुर आएंगे और 3 नवंबर को जबलपुर से प्रस्थान करेंगे। श्री भागवत यहां 28 अक्टूबर से ‘ाुरु होने वाली बैठक में ‘ाामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय वार्षिक बैठक जबलपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक 28 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक चलेगी। इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी 1 दिन के लिए शामिल होंगे। फिलहाल,श्री नडडा के आगमन की तारीख तय नहीं हो सकी है। 

-पंच परिवर्तन की योजनाओं पर होगी चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक बैठक में पंच परिवर्तन की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसार, आयोजन जबलपुर के कचनार क्लब में आयोजित किया जा रहा है। पूरे देश से 500 पदाधिकारी 3 दिन तक जबलपुर में रहकर चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देश में 46 प्रांत हैं। इन सभी से प्रतिनिधि जबलपुर आ रहे हैं। 

-सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी आएंगे

संघ की बैठक के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी जबलपुर आ रहे हैं। इसमे शीर्ष पदाधिकारी और प्रचारक शामिल हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस साल 101 साल में प्रवेश कर रहा है। संघ प्रमुख ने बीते दिनों शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के दौरान पंच परिवर्तन की अवधारणा दी थी। डॉ. मोहन भागवत द्वारा बताई गई पंच परिवर्तन को कैसे लागू किया जाए, इस पर भी चर्चा हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post