khabar abhi tak

सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी भूपेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार, स्क्रीन-शॉट वायरल होने के बाद हुआ था हंगामा

 

सतना। सतना के सिंहपुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में भूपेंद्र कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया। 

                                पुलिस अधिकारियों को अरविंद गर्ग ने शिकायत देते हुए बताया कि भूपेंद्र कुशवाहा इंस्टाग्राम पर लगातार मनुस्मृति, भगवान विष्णु और माता दुर्गा के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और धार्मिक आयोजनों के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा है। उसकी इन पोस्टों के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। सिंहपुर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भूपेन्द्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak