khabar abhi tak

चूल्हे से निकलीं दुर्गा-काली की प्रतिमाएं, खबर फैलते ही लगी भक्तों की भीड़...!

 मंडला। एमपी के मंडला स्थित भानपुर ग्राम पंचायत के केवलारी टोला में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां पर रहने वाले गुरुदयाल उइके के घर के चूल्हे से दुर्गा व काली मां की प्रतिमाएं प्रकट होने का दावा किया गया है। घटना की जानकारी फैलते ही गुरुदयाल के घर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है।                                                     
                                 गुरुदयाल ने बताया कि उनका बड़ा बेटा अर्जुन उम्र 16 वर्ष भक्ति-भाव से पूजा करता है। नवरात्रि शुरू होने से पहले अर्जुन रामनगर में नर्मदा स्नान कर लौटा था। उसने अपनी मां अनिता को बताया था कि उसे सपने में भगवान के आने का संकेत मिला है। सुबह के वक्त जब परिवार जंगल जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान अर्जुन खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने पहुंचा। उसने चूल्हे के भीतर दुर्गा की प्रतिमा और बाहर काली की प्रतिमा देखी। प्रतिमाओं के साथ चुनरी, सिंदूर व नारियल भी था। गुरुदयाल का कहना है कि रात में खाना बनाते समय चूल्हे में कुछ भी नहीं था और सुबह अचानक ये मूर्तियां प्रकट हो गई। ये प्रतिमाएं पत्थर की हैं, जिनमें आंखें और मुंह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। प्रतिमाएं देखते ही परिवार ने पूजन-अर्चन शुरू कर दिया। गुरुदयाल ने यह भी बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान भी उनके बेटे अर्जुन के सिर पर अपने आप जवारे उग आए थे। इस घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से लोग प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। गुरुदयाल का परिवार अब उस स्थान को पूजा स्थल मानकर पूजा कर रहा है और घर के बाहर खाना बना रहा है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के बाद वहां स्थायी रूप से एक पूजा स्थल बनाया जाएगा। दुर्गा-काली माता जी की प्रतिमाएं प्रकट होने का दावा करने वाले अर्जुन उईके द्वारा अब वहां पर पूजन-पाठ की जा रही है,वहीं भक्तों का तांता भी लगा हुआ है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak