khabar abhi tak

पनागर के ' सरस्वती स्कूल ' में पकड़ाई संदिग्ध महिला, देखें वीडियो



पनागर पुलिस कर रही पूछताछ

जबलपुर। पनागर के सरस्वती स्कूल में श्ुाक्रवार को एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई है। स्टाफ ने उसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला चोर गिरोह की हो सकती है, जिससे पूछताछ के बाद ही मामला सामना आ सकेगा।

पनागर टीआई विपिन ताम्रकार का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पुलिस कोई ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक महिला हाथ में ब्लेड रखी हुई थी, जो बचचों को डरा रही थी। पुलिस को मौके पर महिला के पास से ब्लेड नहीं मिला है।


चोरी की आशंका

पुलिस का कहना है कि स्कूल प्रबंधन के बताएनुसार यह महिला बच्चों के पहने हुए गहने धमकाकर उतरवा लेती थी। इसके पहले भी शहर के अन्य एक स्कूल में ऐसी ही वारदात सामने आई थी, जिसमें महिला मौके से भाग निकली थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak