khabar abhi tak

शिवराज सिंह चौहान बस्ती में रोहिंग्यों को दी पुलिस ने क्लीन चिट ! बताए गोंदिया के हैं लोग, देखें वीडियो



जांच करने पहुंची टीम, बस्ती के लोग बता रहे संदिग्ध

जबलपुरं। नर्मदा के किनारे गौरीघाट क्षेत्र में बनी शिवराज सिंह चौहान बस्ती में रहने वाले कथिक रोहिंग्यों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने जांच के आधार पर रहने वाले लोगों को गोंदिया का बताया है। पुलिस दल ने गोंदिया से इन लोगों की तस्दीक कर ली है। शुक्रवार को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी, जहां बस्ती वाले अभी भी इन लोगों को संदिग्ध बता रही है। उधर, बस्ती की हालत यह है कि यहां अधिकतर मकानों में उसे बेचने के स्टीकर चस्पा कर दिए गए हैं।


नर्मदा किनारे रोहिंग्यों का डेरा होने की सूचना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति ली थी। इनमें कुछ लोग मिले थे, जिनकी शिनाख्त की थी। पुलिस ने सूची तैयार की थी। पुलिस ने छानबीन यह पाया है कि ये लोग मजदूरी करने गोंदिया से जबलपुर आए थे। इनमें दिन के समय कुछ लोग नहीं मिले थे, जिनकी जांच की जा रही है। 


उधर, हल्का पटवारी मुक्ता चौकसे ने बताया कि बस्ती में निरीक्षण किया है। इनमें पाया है कि कुछ मकानों में बाहरी लोग रह रहे हैं। ये दिन में काम पर चले जाते हैं। इनकी छानबीन की जाएगी। इसमें प्रथम दृष्टया कोई ऐसा नहीं प्रतीत हुआ है, जिससे गांव वालों को किसी प्रकार का नुकसान हुआ हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak