जबलपुर। मानेगांव रोड पर ढाबे से सटकर खड़े सरकारी वाहन से एक युवक डीजल चोरी कर रहा था। ढाबे के तंदूर की वजह से आग लगने का खतरा बना हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चोरी का डीजल सहित वाहन जब्त किया है।
बरगी थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि शनिवार-रविवार की दम्यानी रात गस्त के ग्राम मानेगांव मेन रोड़ ढाबा के पास एक बुलेरो क्रमांक एमपी 20 जीबी 2378 में रखे ड्रम से एक युवक पाईप लगाकर ज्वलनशील पदार्थ डीजल निकालते दिखां। बुलेरो में एक पीले रंग की पाईप और 5 लीटर वाला डिब्बा रखा था। पूछताछ पर युवक ने अपना नाम बलराम रजक ग्राम लोढ़ी पिपरिया बताया। बुलेरो में रखे ड्रम को चैक किया, जिसमें पाईप लगा था। ड्रम में 100 लीटर डीजल होना पाया गया। आरोपी बलराम रजक हार्डवे रोड़ किनारे ज्वलनशील पदार्थ डीजल के ड्रम का ढक्कन खोलकर लापरवाही पूर्वक डीजल निकाल रहा था। इससे आग लगने की पूर्ण सम्भावना होने से आरोपी के कब्जे से 100 लीटर डीजल एवं बुलेरो वाहन जब्त किया।
