khabar abhi tak

असम में 5. तीव्रता के भूकंप से बंगाल से भूटान तक कांपी धरती, घरों से बाहर निकले लोग

 
गुवाहाटी.
असम में रविवार को उस वक्त लोग सहम गए जब वहां की धरती अचानक हिलते लगी. राज्य के उदलगुरी के पास भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है. 

भूकंप इतना जबर्दस्त था कि असम के साथ ही भूटान से पश्चिम बंगाल तक के कुछ इलाके हिल गए. भूकंप की वजह से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है. खास बात है कि अफगानिस्तान में पिछले दिनों जो भूकंप आया था, उसकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 6 मापी गई थी, जो कि 5.8 से 2 प्वॉइंट ही ज्यादा है. इस भूकंप में 2200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घर तबाह हो गए.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, असम में आज 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था. अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हम स्थिति पर लगातार नजऱ रख रहे हैं. असम के अधिकारी ने बताया कि पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. किसी तरह के जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak