khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल : स्काउट-गाइड्स रैली में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम की रही धूम

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल की चतुर्थ जिला रैली के आयोजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अथिति मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, विशिष्ट अथिति महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा पूनम खत्री तलरेजा की उपस्तिथि में किया गया.


इस रैली में स्काउट सदस्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमे सर्वप्रथम कैंप फायर, स्वागत गीत, लोक नृत्य, भक्ति गीत की प्रस्तुति पेश की गई. तत्पश्चात स्काउट सदस्यों के द्वारा बनाई गयी प्रदर्शनी एवं स्काउट के प्रोजेक्ट मोडल का निरिक्षण अध्यक्ष द्वारा किया गया.

 
इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार, सुनील टेलर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (जिला आयुक्त स्काउट) सुबोध विश्वकर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर राम वदन मिश्रा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (पश्चिम) जिला आयुक्त (गाइड) श्रीमति दीप्ति शर्मा, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी कल्याण (सहायक जिला आयुक्त स्काउट) सचिपति नंदन, सहायक राज्य सचिव जीके नंदनवार, रंजन कुमार सिंह, एवं मंडल पदाधिकारी जिला सचिव अनिल चौबे, संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राहुल कश्यप, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, विजय लक्ष्मी पाणिग्रही, सांकृतिक सचिव रजनीश यादव की उपस्थित में किया गया. इस रैली में जबलपुर, कटनी एवं भोपाल मंडल से सभी यूनिट के स्काउट गाइड रोवर रेंजर लीडर शामिल हुए.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak