khabar abhi tak

एशिया कप : बांग्लादेश ने जीता टॉस, टीम इंडिया करेगी बल्लेबाजी, जो जीता वह फाइनल में

 नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें एशिया कप सुपर 4 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. दोनों टीमें सुपर फोर में अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम एशिया कप में अजेय है. भारत ने लीग में तीन और सुपर फोर में एक मुकाबला जीते हैं. भारतीय टीम को इस समय किसी भी टीम को रोकना मुश्किल हो रहा है. ओपनर अभिषेक शर्मा से लेकर कप्तान सुर्यकुमार यादव और मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है. 

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम इस प्लेइंग  इलेवन के साथ बांग्लादेश के खिलाफ उतरी है. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने में सफल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन का निचले मध्य क्रम में प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा है. शुभमन गिल के शीर्ष क्रम में उनकी जगह लेने के बाद से उनकी भूमिका भी अनिश्चित बनी हुई है.जितेश शर्मा और रिंकू सिंह जैसे विशेषज्ञ फिनिशरों के आने के बाद सैमसन पर अपनी जगह पक्की करने का दबाव बढ़ रहा है.

भारत संभावित 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

बांग्लादेश संभावित11: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली, महेदी हसन/रिशद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम/तनजीम साकिब, मुस्तफिजुर रहमान.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak