
धार. मध्यप्रदेश में लगातार दो दिन में दो महिलाओं की मौत के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामले डांस करते हुए आई मौत के हैं। रविवार को खरगोन में नवविवाहिता डांस करते हुए अचानक गिर पड़ी थी, वहीं सोमवार की रात धार से एक 27 वर्षीय महिला के गरबा करने के दौरान थकने के बाद कुर्सी पर बैठते ही मौत की खबर आ रही है।
यह है पूरा मामला
धार जिले के धामनोद नगर की 27 वर्षीय जयश्री पति आकाश पाटीदार 29 सितम्बर सोमवार रात 9 बजे पांडाल से गरबा कर रही थी। गरबा करने के दौरान वह कुर्सी पर जाकर बैठी ही थी कि अचानक कुर्सी से गिर पड़ी। जब तक लोगों ने उसे संभाला उसकी धड़कनें थम चुकी थी। जयश्री की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिवार में पसरा मातम
पिछले 6-7 दिनों से जहां मां दुर्गा की भक्ति और गरबा के साथ त्योहारों का मजा एक पल में मातम में बदल गया। धामनोद नगर में जयश्री की अचानक मौत से परिवार समेत पूरे इलाके में शोक पसर गया।
उल्लेखनीय है कि रविवार के दिन भी खरगोन जिले में 23 वर्षीय महिला सोनम पति कृष्णपाल यादव ओ मेरे ढोलना गाने पर गरबा पांडाल में नृत्य कर रही थी वह भी नृत्य करते हुए अचानक गिरी और साइलेंट अटैक आने से मौत हो गई दो जिलों में हुई एक जैसी घटना से लोग अचंभित है। एक दिन पहले खरगोन जिले में पति के साथ गरबा करते महिला की मौत हुई थी।