khabar abhi tak

एमपी के भिंड में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइक सवारों को कंटेनर ने रौंदा, पांच की मौत

भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड में मंगलवार 30 सितम्बर को हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कंटेनर के कारण हुआ। तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुए कंटेनर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे दो बाइक पर सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा भिंड थाना क्षेत्र टेढ़ी पुलिया के पास सुबह 11. 45 बजे का बताया जा रहा है। भीषण हादसे की खबर लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों में एक भिण्ड शहर के गोताखोर भोला है और दूसरे की पहचान सुधीर कुमार के रूप में की गई है। वहीं बाइकों पर सवार दो महिलाओं और एक बच्चे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak