जबलपुर। डुमना रोड पर विर्षले सर्प सड़क पर रेंग रहे हैं। इसका खुलासा सोमवार रात हुआ है। डुमना की ओर जाने वाले एक बाइक सवार व्यक्ति ने यह वीडियो बनाया है, जिसकी खबर अभी तक पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में यह सामने आया है कि जहरीला सांप आराम से सड़क पार कर रहा था। बताया गया है कि सांप को किनारे देखकर बाइकर्स ने वाहन आगे ले जाकर रोका था और सांप को वीडियो में कैद किया था।
बताया गया है कि इस दौरान सड़क से गुजर रहे अन्य मोटरसाइकिल चालक भी इसे देखकर रूक गया था। मौके पर जब चालक ने इसके बारे में पूछा तो लोकल रहने वाले व्यक्ति का कहना था कि इस इलाके में ऐसे सांप दिखाई देते हैं। बारिश थमते ही ये सड़क पर आ जाते हैं। कई बार यहां सड़क पर ये वाहन से कुचले भी मिले हैं।
सर्प विशेषज्ञ हरेन्द्र शर्मा का कहना है कि इस क्षेत्र में वाइपर, अजगर ज्यादा हैं। पहाड़ी क्षेत्र. होने की वजह से इनका विचरण रात के समय ज्यादा होता है।